`
रायपुर

गीतकार रमेश विश्वहार को मिला ‘बाबू भगवती सिंह साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025’

 🌿 गीतकार रमेश विश्वहार को मिला ‘बाबू भगवती सिंह साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025

रायपुर | छत्तीसगढ़ की साहित्यिक प्रतिभा को एक और गौरव प्राप्त हुआ है। रायपुर के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय गीतकार रमेश विश्वहार को बाबू भगवती सिंह साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।

      यह प्रतिष्ठित सम्मान बाबू भगवती सिंह ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम बाबू भगवती सिंह जी की स्मृति में आयोजित किया गया था। रमेश विश्वहार जी को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट रचनात्मकता, जनप्रिय गीतों और राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

      इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से सुप्रसिद्ध ओज कवि देवेन्द्र परिहार, श्रृंगार कवयित्री प्रियंका ‘प्रिया’ सहित देशभर से अनेक ख्यातिलब्ध कवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक योगेश चौहान एवं सह-संयोजिका संध्या त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कवि सम्मेलन का संचालन पं. राम किशोर तिवारी ने किया। मंच पर श्यामल मजूमदार, लटूरी लट्ठ एवं पंकज अभिराज जैसे चर्चित कवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

       इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर काव्य कलश परिवार खरसिया ने गीतकार रमेश विश्वहार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर एवं असरफी लाल सोनी, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेन्द्र राठौर, रायपुर प्रभारी पुष्पराज देवहरे, महिला प्रकेष्ठ अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद डडसेना, प्रवक्ता डॉ. दिलीप गुप्ता, हितेन्द्र पाण्डे, सलाहकार राधेश्याम पटेल, वेदराम चौहान तथा अन्य पदाधिकारीगण रूक्मिणी सिंह राजपूत, लखन राठौर, संतोष मिरी, तिलक तनौदी, चोपेश्वर साहू, रमेश रसिय्यार, नेहा ठेठवार, सुरेन्द्र कुमार, केदारनाथ स्वर्णकार, लीलाधर प्रजापति आदि ने बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

      अंतर्राष्‍ट्रीय शायर श्री जमुुुना प्रसाद उपाध्‍याय, अयोध्‍या एवं ओज के हिमालय डॉ कमलेश राजहंस, सोनभद्र ने भी सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय गीतकार रमेश विश्वहार को बाबू भगवती सिंह साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025 से अलंकृत होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *