`
पलारी

पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत अमेठी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

समाचार शीर्षक: पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत अमेठी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

पलारी (अमेठी):
ग्राम पंचायत अमेठी, विकासखंड पलारी में विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुश्री दिव्या अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भीम यादव ने अपने संबोधन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और आमजन से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम को जनपद सदस्य अश्वनी महिलांग, जामवंतिन साहू, निर्मला रजक एवं भीम यादव ने भी संबोधित किया।

विकासखंड के सीईओ श्री पन्ना लाल ध्रुवे ने घर-घर कचरा संग्रहण और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की बात कही। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विकासखंड समन्वयक श्री रजनीकांत बंजारे ने गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी पर बल दिया और सभी को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का आभार ग्राम पंचायत अमेठी के ऊर्जावान सरपंच श्री राजेश ग्रेतलहरे ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और महानदी में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सविता यादव, अश्वनी महिलांग, जामवंतिन साहू, निर्मला रजक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विष्णु सेन, भाजपा महामंत्री रोहासी भीम यादव, नीलकमल साहू, उपसरपंच युवराज अग्रवाल, सचिव कमलेश साहू, समस्त पंच, स्वच्छाग्रही समूह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रजनीकांत बंजारे द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *