राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा राजधानी रायपुर में दिन में 2 बजे से 20/06/2024 को संविधान सुरक्षा अभियान के तहत बैठक आयोजित
==============================राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के केंद्रीय कार्यालय सचिव क्रांति कुमार साव ने सोसल मीडिया को जानकारी दी है की संयुक्त मोर्चा एवं इनके घटक संगठनों के प्रतिनिधियो की एक आवश्यक बैठक दिनांक 20/06/2024 को दोपहर बाद 2 बजे से वाय एम सी ए प्रोग्राम सेंटर ,सलीम नार्शिंग,राजा तालाब इंद्रावती कॉलोनी के सामने कैनाल लिकिंग रोड ,रायपुर छ ग में आयोजित की गई है। इस बैठक में संगठन का विस्तार, प्रदेश कार्यालय का प्रबंध संचालन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जायेंगे।यह बैठक संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती की अध्यक्षता में होगी।बैठक की मुख्य आयोजक तथा मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कुंती देवी जांगड़े के साथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार केशकर,प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष भंजन जांगड़े, कार्यवाहक अध्यक्ष महिला विंग एड .किरण गजभिए,प्रदेश उपाध्यक्ष के एन रंगारी,प्रदेश संयोजक शैलेंद्रसिंह सोमवंशी ,प्रदेश महासचिव अभय कुमार रिपब्लिकन नेता ओमप्रकाश मेश्राम मोर्चा की प्रदेश सचिव डॉ अन्नू बेडेकर ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील किए हैं कि बैठक में समय का ध्यान रखते हुए अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का कष्ट करें।मीटिंग संबधी किसी प्रकार की जानकारी के लिए मो नं 9300329182,799970207,9340362453 पर संपर्क करें।