*प्रेस विज्ञप्ति*
*भानुप्रतापपुर अस्पताल की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कोमल हुपेण्डी*
*कहा-पूर्व की कांग्रेस सरकार की उपेक्षा के कारण विशेषज्ञ चिकित्सकों व आधुनिक उपकरणों का रहा अभाव*
*विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना व आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था के लिए किया आग्रह*
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल की समस्याओं का जल्द निराकरण का दिया आश्वासन.*
*भानुप्रतापपुर* क्षेत्र के सबसे बड़े *सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र* जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में बीमार लोग इलाज के लिए पहुचते हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों व आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण अंचल के लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। *भाजपा नेता कोमल हुपेण्डी* ने मुख्यमंत्री से चर्चा में बताया कि पूर्व में कांग्रेस सरकार की उपेक्षा के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं व गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को सुविधा के अभाव में रिफर कर दिया जाता है,
*स्त्री रोग एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक* नही होने के कारण महिलाओं को मजबूरन अन्य निजी अस्पतालों में जाने विवश होना पड़ता है, जिससे गरीब महिलाएं इलाज के आभाव में गंभीर रोगों का सामना कर रही है। समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों जल्द से जल्द की पदस्थापना व आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर सम्भव मदद करने व अस्पताल की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। *भाजपा नेता कोमल हुपेंडी एवम भाजयुमो नेता डिकेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता के लिए उनका आभार प्रकट किया।*