भव्य समारोह में हुआ काव्य कलश मंच का वार्षिक अधिवेशन
**************************
खरसिया : काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित वार्षिक अधिवेशन , पत्रिका विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन लखीराम ऑडिटोरियम खरसिया में आयोजित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
आयोजन में 'काव्य कलश वार्षिकांक 2024-25 पत्रिका का विमोचन, सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
10 नवंबर 2024 रविवार को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में श्री सुनील शर्मा जी ( नगर पालिका परिषद खरसिया अध्यक्ष प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप के अरविंद सोनी 'सार्थक', राधेश्याम बघेल, रामेश्वर शर्मा,अजय अमृतांशु, रामनाथ साहू,अन्य अतिथिगण एवं खरसिया नगर के पार्षदगण उपस्थित रहे।
आमंत्रित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सरस्वती वंदना गीता उपाध्याय , स्वागत गीत राधेश्याम पटेल एवं स्वागत नृत्य बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों के स्वागतअभिनंदन के पश्चात बालिकाओं द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियॉं दी गईं।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम काव्य कलश वार्षिकांक पत्रिका का विमोचन किया गया तत्पश्चात
इस अवसर पर समाज, साहित्य एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले विभूतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिसमें काव्य कलश साहित्य रत्न सम्मान से अरंविद सोनी एवं मनीराम मितान, काव्य कलश समाज गौरव सम्मान राधेश्याम पटेल, काव्य कलश कर्णधार सम्मान हरप्रसाद ढेंढ़े एवं रुक्मिणी सिंह राजपूत, काव्य कलश रत्न सम्मान नेहा ठेठवार एवं पुष्पराज देवहरे काव्य कलश शिक्षा दूत सम्मान ज्ञान विज्ञान उ.मा.वि.बिलाईगढ़, काव्य कलश कला रत्न सम्मान इक्षेश सेठिया को मिला तथा 20 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।इसी क्रम में केदारनाथ स्वर्णकार एवं रमेश रसिय्यार को मंच द्वारा उपनाम सम्मान दिया गया
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ से इक्षेश सेठिया और उनके सह कलाकार साथी के द्वारा सितार वादन की प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें
अयोध्या से जमुना प्रसाद उपाध्याय जी, सोनभद्र से कमलेश राजहंस जी, रायपुर से रमेश विश्वहार जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल एवं शानदार संचालन राकेश नारायण बंजारे, विनोद डडसेना, हितेंद्र पाण्डेय एवं प्रियंका गुप्ता 'प्रिया' द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता 'प्रिया, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेंद्र राठौर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका संजय अग्रवाल, संरक्षिका रुक्मिणी सिंह राजपूत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद डडसेना, प्रवक्ता हितेंद्र कुमार पाण्डेय,सलाहकार हरप्रसाद ढेंढ़े एवं राधेश्याम पटेल , लखन लाल राठौर, संतोष कुमार मिरी, तिलक तनौदी, पुष्पराज देवहरे ,सुखदेव राठिया, लोकनाथ ताण्डेय, यदुमणी चौहान, मुकेश जांगड़े , नेहा ठेठवार , शुचिता साहू,सुरेन्द्र केवंट,चोपेश्वर साहू, सुरेन्द्र रात्रे पदाधिकारी गण व गीता उपाध्याय, साधना मिश्रा, धनेश्वरी 'धरा', सुशीला साहू, जंयती खमारी, कन्हैया लाल गुप्ता, मंजुल कुमार उपाध्याय,आशीष बघेल ,डिलेश्वर साहू,सुन्दर डडसेना,सुनीता यादव
विवेक भट्ट , सत्यनारायण बरेठ,मदन लाल तोमर ,रूनाली चक्रवर्ती ,सोनिया सोनी ,बलजीत कौर ,धर्मेंद्र श्रवण, ऋतंभरा कश्यप, मनीषा भारद्वाज आदि विभिन्न जिलों से पधारे साहित्यकार उपस्थित रहे।