जनपद पंचायत पलारी के समस्त अधिकारी कर्मचारोयों ने मनाया गया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए।
लोकतंत्र एक ऐसी व्यवस्था है,जिसमें हम सभी की सहभागिता शत,प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हमें यह विचार करना चाहिए, कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हम कैसे अपना योगदान दे सकते हैं, सभी व्यक्ति के मत का समान्य मूल्य है।
शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो, इसके लिए हम सभी को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, मतदान को हमे अपना पुनीत कर्तव्य मानना चाहिए।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, हमें अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक होना चाहिए ।
युवा मतदाता हमारे लोकतंत्र के भविष्य के निर्माता है,उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, एक-एक वोट से लोकतंत्र मजबूत बनता है। लोकतांत्रिक पद्धति को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से मतदान हेतु युवा वर्ग में जो जागरूकता आई है,उससे न केवल परिवार जागरूक होगा अपितु समाज भी जागरूक होगा।
*मतदाता जागरूकता की शपथ*
पन्ना लाल धुर्वे जनपद पंचायत पलारी मुख्यकार्य पालन, एवं स्वच्छ भारत संयोजक रजनीकांत बंजारे व अधिकारी ने सभी अधिकारी,कर्मचारियों एवं युवा मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परंपरा बनाए,रखने और निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।