प्रेस विज्ञप्ति,,,,,,,,,,
*पुष्प वाटिका सारंगढ़ में युवक- युवती परिचय सम्मेलन* में *"प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़"* के पदाधिकारी सम्मिलित होकर समाज को संबोधित किया ।
*छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास मिनी माता सतनामी समाज विवाह समिति* 05.01.2025 दिन रविवार को जिला - *सारंगढ़ - बिलाईगढ़, पुष्पवाटिका* में आयोजित किया गया , जिसमें *मुख्य अतिथि* - मा. श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद जांजगीर) *कार्यक्रम अध्यक्षता* - मा. श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े (विधायक सारंगढ़) *विशिष्ठ अतिथि*- श्रीमती कविता प्राण लहरे (विधायक बिलाईगढ़) श्रीमती केराबाई मनहर (पूर्व विधायक सारंगढ़) श्रीमती पदमा धनश्याम मनहर (पूर्व विधायक सारंगढ़) कु. कामदा जोल्हे (पूर्व विधायक सारंगढ़) डॉ. छबिलाल रात्रे (पूर्व विधायक सारंगढ़) एवं पी. डी.जहरीले प्रदेश अध्यक्ष *"प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़"* (पंजीकृत संस्था)
पंजीयन क्रमांक - 122202214721 के साथ ही समस्त पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया था, कार्यक्रम में अध्यक्ष के साथ प्रदेश के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, *प्रदेश अध्यक्ष पी.डी.जहरीले ने* परिचय सम्मेलन को समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य बताया,अतिथियों और समाज के लोगो को संबोधित करते हुए कहां कि सतनामी समाज में अनेकों संगठन हैं, लेकिन जो समाज के पीड़ित लोगो का साथ नहीं देते वह संगठन नहीं है। समाज को यकीन दिलाते हुए कहां कि *"प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़"* पंजीकृत संस्था से जो भी अपना प्रताड़ना को बताते हुए आवेदन देकर सहयोग मांगता हैं, उसे यथासंभव मदद किया जाता है। यदि किसी को भरोसा न हो तो आजमाकर देख सकते हैं। संस्था सतनामी समाज के साथ ही पूरे मानव समाज का लिए सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं। संस्था का उद्देश्य हैं, कि मानव - मानव एक समान। समाज के लोगो से संस्था को मजबूत करने का आहवान किया।
*कार्यक्रम में शामिल होने वाले "प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़" के पदाधिकारी* - प्रदेश अध्यक्ष पी. डी. जहरीले, राजेश घृतलहरे - कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, विश्व टंडन - युवा प्रदेश अध्यक्ष, संतोष कुमार कुर्रे - प्रदेश उपाध्यक्ष, कुमार डिसूजा - प्रदेश प्रतिनिधि, होलीराम बंजारे,रामाधार जाटवर - कृषि पर्यावरण प्रदेश अध्यक्ष।
*"प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़"* (पंजीकृत संस्था)
पंजीयन क्रमांक नंबर - 122202214721
संपर्क नंबर - 7987068082, 9977376714, 7489633813