छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल सीजन 5 में प्रियंका उपाध्याय रहीं विजेता
रायपुर, छत्तीसगढ़: युवा कांग्रेस के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘Young India Ke Bol’ के तहत आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता में प्रियंका उपाध्याय को विशेष महिला प्रवक्ता का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
साथ ही सत्यजीत शेंडे(प्रथम), समीर सिंह चौहान (द्वितीय), योगेश साहू(तृतीय) को भी सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के ये चारों विजेता आगामी 23 मार्च को पटना, बिहार में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्वालीफाई कर गए हैं।
यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता का सीजन 5 की विशेष महिला प्रवक्ता प्रियंका उपाध्याय रहीं। जिन्होंने अपनी सशक्त वक्तव्य कला से सभी को प्रभावित किया। इनका विषय महिला सशक्तिकरण रहा। प्रियंका वर्तमान में इंदिरा फेलो हैं और रायपुर जिले में इनकी महिला शक्ति क्लब की टीम है। युवा कांग्रेस में रायपुर ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष है अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी की तरफ से माना कैंप नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 से पार्षद प्रत्याशी भी चुनी गई थी।
प्रियंका एक योग प्रशिक्षिका के साथ साथ रायपुर राजधानी के बड़े बड़े मंचों पर मंच संचालन भी कर चुकी है। लोगों की सहायता हेतु हमेशा तैयार प्रियंका की आवाज़ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता (पटना) ने गूंजेगी।
इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने उन्हें इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अन्य नेता जैसे कि यंग इंडिया के बोल प्रभारी अमन दुबे जी, युवा नेता संजीव शुक्ला जी, कार्यक्रम प्रभारी लक्षित तिवारी, सोनू शर्मा एवं मनीष तिवारी उपस्थित रहे। जिनकी मदद और समर्थन ने लोगों के हौसलों को और बढ़ाया।
यंग इंडिया के बोल राहुल गांधी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इससे युवाओं में नए जोश का संचार होगा। वे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे, उनके वक्तव्य का विकास होगा।