छत्तीसगढ़: फर्जी पत्रकार गिरोह का पर्दाफाश, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली में चार गिरफ्तार
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने वाले कथित पत्रकारों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी न्यूज पोर्टल के जरिए लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर उगाही कर रहे थे। फर्जी पत्रकार गिरोह का पर्दाफाश
शिकायत के बाद हुआ खुलासा
1. यह मामला मदन सिंह पुरले (निवासी – करनकापा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली) और प्रभात गुप्ता (नेत्र सहायक अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोंडी) की शिकायत पर उजागर हुआ।
👉 मदन सिंह पुरले ने बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंभौरी में कार्यरत हैं।
🛑 आरोपियों ने उन्हें वित्तीय अनियमितता की फर्जी खबर प्रकाशित करने की धमकी दी और नौकरी से निलंबन, ट्रांसफर करवाने की कोशिश की।
💰 ब्लैकमेल कर ₹10,000 की अवैध वसूली की गई, जिसमें ₹5,000 क्यूआर कोड के जरिए और ₹5,000 नगद वसूले गए।
📞 आरोपियों ने फोन कर धमकाया और पैसे देने के लिए मजबूर किया।
दूसरी शिकायतकर्ता प्रभात गुप्ता ने बताया कि
आरोपियों ने उनके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित कीं और RTI के जरिए दबाव बनाकर ₹32,000 की अवैध वसूली की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और उनकी भूमिका
अमन बिसारिया – कथित मंत्री जी का निज सचिव (विजिलेंस), वॉयस चेंजर ऐप से महिला की आवाज में फोन कर ब्लैकमेल करता था।
2️⃣ रियाज अत्तारी – टाइम्स न्यूज इंडिया पोर्टल संचालक, फर्जी खबरों से ब्लैकमेलिंग करता था।
3️⃣ फिरोज खान – 24 सीजी न्यूज का कथित पत्रकार, उगाही में शामिल।
4️⃣ अजय जांगड़े – फर्जी न्यूज पोर्टल संचालक, ब्लैकमेलिंग का हिस्सा।
चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से किसी के पास जनसंपर्क विभाग से अधिकृत पत्रकार प्रमाण पत्र नहीं है।
कैसे करता था गिरोह ब्लैकमेलिंग?
ये कथित पत्रकार फर्जी न्यूज पोर्टल का इस्तेमाल कर सरकारी अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को डराते थे।
पहले नकारात्मक खबरों का डर दिखाया जाता था, फिर पैसे लेकर खबरें दबा दी जाती थीं।
RTI और सोशल मीडिया के जरिए भी दबाव बनाया जाता था।
अमन बिसारिया महिला की आवाज में फोन कर लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी
थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 114/2025 और 115/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।
कबीरधाम पुलिस और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस ऑपरेशन में ASI चंद्रकांत तिवारी, संजीव तिवारी, प्र आर चुम्मन साहू और अभिनव तिवारी सहित साइबर सेल की टीम का अहम योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ में फर्जी पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई जारी
🔹 पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🔹 न्यूज पोर्टल के नाम पर अवैध उगाही करने वालों पर साइबर सेल की विशेष नजर है।
🔹 सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और किसी भी ब्लैकमेलिंग मामले की तुरंत रिपोर्ट करने को कहा गया है।